संस्थान ऐसे नर्सिंग प्रोफेशनल तैयार करेगा, जो स्वास्थ्य सेवाओं को और सशक्त बनायेंगे : इंद्रजीत

चंदवा के अविराम कॉलेज ऑफ नर्सिंग को जीएनएम पाठ्यक्रम की स्वीकृति मिली. सत्र 2026-2029 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू, जानें संस्थान की नई उपलब्धि के बारे में.

प्रतिनिधि चंदवा

फार्मेसी व नर्सिंग की शिक्षा में अविराम कॉलेज ऑफ नर्सिंग, हुटाप को एक नई उपलब्धि मिल गयी है. कॉलेज को जीएनएम (जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी) पाठ्यक्रम संचालित करने की स्वीकृति प्राप्त हो गई है. इस संबंध में कॉलेज के सचिव इंद्रजीत भारती ने सभी शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों, अभिभावकों व स्थानीय लोगों को बधाई दी है. कहा कि यह उपलब्धि संस्थान के लिए गर्व की बात है. विश्वास जताया कि जीएनएम पाठयक्रम के माध्यम से संस्थान ऐसे नर्सिंग प्रोफेशनल तैयार करेगा जो समाज व राष्ट्र की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे.

अविराम कॉलेज ऑफ नर्सिंग गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिये जाना जाता है. जीएनएम पाठ्यक्रम की शुरूआत से विद्यार्थियों को आधुनिक नर्सिंग शिक्षा, उत्कृष्ट क्लीनिकल प्रशिक्षण व स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी व्यावहारिक जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिलेगा. कॉलेज की प्राचार्या अनमोला शिल्पी एक्का ने कहा कि जीएनएम कार्यक्रम की शुरूआत संस्थान के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. अविराम कॉलेज ऑफ नर्सिंग का उद्देश्य केवल डिग्री देना नहीं, बल्कि ऐसे नर्सिंग प्रोफेशनल तैयार करना है जो, ज्ञान, कौशल, अनुशासन व सेवा भाव से पूर्ण हो. बताया कि जीएनएम सत्र 2026-2029 के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sumit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >