चंदवा में धूमधाम से मना रंगों का त्योहार होली, दिनभर उड़े रंग, अबीर-गुलाल

चंदवा में धूमधाम से मना रंगों का त्योहार होली, दिनभर उड़े रंग, अबीर-गुलाल

चंदवा़ शहर समेत ग्रामीण इलाकों में बुधवार को रंगों का त्योहार होली धूमधाम व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया. दिनभर रंग, अबीर-गुलाल उड़ते रहे. इससे पहले मंगलवार तड़के होलिका दहन हुआ. लोगों ने विधि-विधान से होलिका की पूजा कर रोग से मुक्ति, सुख-समृद्धि व परिवार की खुशहाली की कामना की. बुधवार की सुबह से ही बच्चों की टोलियां रंग-पिचकारी लेकर सड़कों पर उतर आयी थी. बच्चे व बड़े सभी होली की मस्ती में डूबे दिखे. दोपहर तक रंग-गुलाल का दौर चलता रहा. दोपहर बाद लोगों ने स्नान कर नये कपड़े पहने. सगे-संबंधी व दोस्ते के घर गये. अबीर-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को होली की शुभकामना दी. देर शाम तक मिलने-जुलने का सिलसिला जारी रहा. एक-दूसरे के घर पकवान भी खाये. कई मोहल्ले में होली मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया था. लोगों के लिए भांग, ठंडई व लस्सी की व्यवस्था की गयी थी. होली को लेकर अंग्रेजी शराब की दुकान व मटन-चिकन की दुकान पर भी लोगों का हुजूम दिखा. इधर, सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के लिए सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर सीओ सुमित कुमार झा, बीडीओ चंदन प्रसाद व पुलिस निरीक्षक रणधीर कुमार के नेतृत्व में दंडाधिकारी व पुलिस बल की तैनाती की गयी थी. कहीं से अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली. नहीं मिली मइयां सम्मान की राशि, होली फिकी : होली के दौरान मंईया सम्मान योजना की लाभुक महिला व युवती के बीच मइयां सम्मान की राशि नहीं मिलने से निराशा दिखी. उनकी होली फिकी दिखी. राज्य सरकार की ओर से राशि का आवंटन मिलने के बाद भी जिले से योजना के लाभुकों के खाते में भुगतान नहीं हो पाया. इसके कारण लाभुकों में मायूसी दिखी. उधर, मनरेगा में भी मजदूरों को मजदूरी भुगतान नहीं होने से उनकी भी होली फिकी हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >