बरवाडीह. प्रखंड मुख्यालय स्थित रेलवे क्लब में शनिवार की शाम रेलवे क्लब महिला समिति की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन बीडीओ रेशमा रेखा मिंज, सहायक मंडल यांत्रिक अभियंता विकास शुक्ला, यूनियन के शाखा सचिव सुनील कुमार सिंह, वरीय स्टेशन प्रबंधक अनिल कुमार द्विवेदी व शांति निकेतन पब्लिक स्कूल के निर्देशक डॉ पवन कुमार ने संयुक्त रूप से भारत माता और मां सरस्वती की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया. कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों ने स्वागत गीत के साथ किया. जिप सदस्य संतोषी शेखर, बीडीओ रेशमा रेखा मिंज, महिला समिति की अध्यक्ष रेखा पाठक व उपाध्यक्ष सुधा दुबे ने महिला दिवस पर अपनी-अपनी बातें कही. इस दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी. मौके पर वरीय अनुभाग अभियंता (विद्युत) आसिफ इकबाल, सरोज सिंह, शांति निकेतन स्कूल के प्रिंसिपल शांतनु डे, प्रिया डे, सीमा गुप्ता, शिखा दुबे, अमृता रश्मि, संध्या वर्मा, अलका सिंह, प्रियंका सिंह, मोनिका कुमारी, यशी सिंह, पार्वती देवी, सुनीता देवी, सोनी देवी, रश्मि सिंह, अंजू देवी, अर्चना कुमारी, वंदना कुमारी, कोमल कुमारी, नेना देवी, सोनम केशरी, नीलू कुमारी व रत्ना सिंह समेत कई महिलाएं मौजूद थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
