होली आपसी प्रेम व भाईचारे का प्रतीक, इसे जीवंत रखे : सांसद

होली आपसी प्रेम व भाईचारे का प्रतीक, इसे जीवंत रखे : सांसद

चंदवा़ स्थानीय देवी मंडप के समीप सवर्ण समाज एकता मंच के बैनर तले होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि चतरा सांसद कालीचरण सिंह, रामयश पाठक, पंडित गोविंदबल्लभ मिश्रा, लाल रंजन नाथ शाहदेव व उपप्रमुख अश्विनी कुमार मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. संगीत की धुनों से गूंजा परिसर : समारोह की शुरुआत औरंगाबाद से आयी संगीत टीम द्वारा मंगलाचरण व गणेश वंदना से हुई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया. इसके बाद कलाकारों ने एक से बढ़कर एक होली गीत, लोकगीत व फिल्मी गीतों की प्रस्तुति देकर माहौल को पूरी तरह खुशनुमा बना दिया. मंच का संचालन दीपू कुमार सिन्हा ने किया. होली सामाजिक समरसता का पर्व : सांसद कालीचरण सिंह ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि होली का त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे व सामाजिक समरसता का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें भेदभाव मिटाने की सीख देता है. ऐसे सामाजिक व सांस्कृतिक आयोजन समाज को आपस में जोड़ते हैं और नई पीढ़ी को अपनी समृद्ध परंपरा व संस्कृति से परिचित कराते हैं. उन्होंने इस अनूठी पहल के लिए सवर्ण समाज एकता मंच के सदस्यों की सराहना की. इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह उर्फ राजू सिंह, लाल प्रदीप नाथ शाहदेव, हरिनंदन दुबे, जगरनाथ उपाध्याय, राजेश चंद्र पांडेय, लाल मोती नाथ शाहदेव, लाल प्रेरित शाहदेव, कौशल लाल नाथ शाहदेव, रणधीर सिंह, निर्मल शर्मा, राजेश शाही, अमर लाल नाथ शाहदेव, बिपिन तिवारी, अवधेश सिंह, मनोज दूबे, मृत्युंजय कुमार, डॉ. रोहित कुमार, विजय दुबे, शंकर दुबे, संजीव आजाद, अजय वैद्व सहित समाज के सैकड़ों लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >