नेतरहाट जाने वाले सावधान! लातेहार में बारिश में बह गया सड़क का गार्ड वाल, आवागमन बाधित

Guard Wall of Road to Netarhat Washed Away: रांची की ओर से लातेहार होते हुए नेतरहाट जाने वाले लोगों को अभी अपने प्लान में थोड़ा बदलाव करना पड़ सकता है. लातेहार जिले में नेतरहाट को जाने वाली सड़क का गार्डवाल ढह गया है, जिससे आवागमन बाधित हो गया है. हालांकि, छोटे वाहनों का परिचालन जारी है, लेकिन बड़े वाहनों की आवाजाही रोक दी गयी है.

Guard Wall of Road to Netarhat Washed Away: ‘छोटानागपुर की रानी’ के नाम से मशहूर पर्यटन स्थल नेतरहाट की सैर पर जाने की आपने योजना बनायी है, तो ठहरिये. अभी अपने प्लान को कुछ समय के लिए स्थगित कर दीजिए, क्योंकि वहां जाने वाला रास्ता क्षतिग्रस्त हो गया है. जब तक सड़क की पूरी मरम्मत नहीं हो जाती, तब तक वहां जाना खतरनाक हो सकता है.

लातेहार को नेतरहाट से जोड़ने वाली एकमात्र सड़क हुई क्षतिग्रस्त

दरअसल, लातेहार जिला मुख्यालय से गारू और नेतरहाट को जोड़ने वाली एकमात्र मुख्य पथ का गार्डवाल क्षतिग्रस्त हो गया है. इसकी वजह से सड़क का एक हिस्सा धंस गया है. सरयू के नजदीक औरैया घाटी में सड़क का एक हिस्सा तेज बारिश के कारण गार्डवाल समेत धंस गया. इससे वाहनों का आवागमन प्रभावित हो गया है.

Guard Wall of Road to Netarhat Washed Away: छोटे वाहनों का ही हो रहा आवागमन

अभी इस सड़क से बाइक और छोटे वाहन ही आना-जाना कर पा रहे हैं. जिला परिषद सदस्य दूधेश्वर उरांव, ग्रामीण मुंशी उरांव और लल्लू उरांव ने बताया कि घाटी में सड़क धंस जाने से राहगीरों में दहशत है. उन्होंने बताया कि यह सड़क लातेहार जिले की सबसे महत्वपूर्ण सड़कों में एक है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सरयू, गारू, छत्तीसगढ़ जाने की यह एकमात्र सड़क

उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय से सरयू, गारू, नेतरहाट, महुआडांड़ एवं छत्तीसगढ़ जाने के लिए यह एकमात्र सड़क है. इस सड़क पर प्रतिदिन सैकड़ों वाहन चलते हैं. सोमवार एवं मंगलवार को हुई जोरदार बारिश के कारण घाटी में सड़क धंस गयी. परिणाम स्वरूप बड़े वाहनों का अवगण बाधित हो गया.

पथ निर्माण विभाग ने मरम्मत का काम शुरू करवाया

इसकी जानकारी मिलने के बाद पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता प्रभाकर सिंह ने घाटी का निरीक्षण किया और अविलंब सड़क की मरम्मत का कार्य प्रारंभ करा दिया है. उन्होंने बताया कि वर्षों पूर्व बना गार्डवाल काफी पुराना हो गया थे. भारी बारिश के कारण गार्डवाल के साथ सड़क का एक हिस्सा ढह गया है. क्षतिग्रस्त सड़क के हिस्सों की तुरंत मरम्मत करायी जा रही है.

इसे भी पढ़ें

डायन बिसाही के शक में मर्डर, टांगी और कुदाल से किया प्रहार, 24 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार

रांची और रामगढ़ में अगले 3 घंटे में वर्षा-वज्रपात की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Petrol Price Today: गुमला, हजारीबाग, धनबाद, दुमका और रामगढ़ में महंगा हुआ पेट्रोल, गढ़वा में सबसे मंगा 99.60 रुपए प्रति लीटर

खरसावां में बड़ा हादसा! घर की दीवार गिरने से दबकर बच्ची की मौत, गांव में पसरा मातम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >