चंदवा : विराट हिंदू सम्मेलन 15 मार्च को, 22 से भेजे जायेंगे अक्षत-कलश

चंदवा : विराट हिंदू सम्मेलन 15 मार्च को, 22 से भेजे जायेंगे अक्षत-कलश

चंदवा़ प्रखंड में आगामी 15 मार्च को विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जायेगा. इसकी तैयारी को लेकर स्थानीय बुधबाजार स्थित दुर्गा मंडप परिसर में सनातनी बंधुओं की बैठक की गयी. इसमें कार्यक्रम की तैयारी व रूपरेखा को लेकर विचार-विमर्श किया गया. जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. सर्वसम्मति से 15 मार्च को यहां सम्मेलन करने पर सहमति बनी. इसके लिये रविवार 22 फरवरी को प्रखंड के सभी गांव में अक्षत-कलश भेज कर आमंत्रण दिया जायेगा. गांव-गांव जाकर प्रत्येक घर तक आमंत्रण पहुंचाने की योजना बनायी गयी है. कार्यक्रम के दौरान 15 मार्च की सुबह भव्य कलश यात्रा, 51 कुंडीय हवन, सामूहिक हनुमान चालीसा कीर्तन, बौद्धिक सत्र व प्रवचन आयोजित होगा. पूरे दिन धार्मिक अनुष्ठान व आध्यात्मिक गतिविधि रहेगी. सम्मेलन के सफल बनाने को लेकर धनेश प्रसाद साहू को संयोजक व मनीष कुमार उर्फ चांदो को सह संयोजक बनाया गया है. इसके अलावे 31 सदस्यीय संचालन समिति का गठन किया गया है. इनमें शिवशंकर साहू, मनोज पाठक, रविंद्र प्रसाद, दुर्गा ठाकुर, आशीष सिंह, राजेंद्र यादव, दीपक वैद्य, जन्मजय प्रसाद साहू, अमरनाथ ठाकुर, अरविंद सिंह, दिनेश प्रसाद साहू, संजय, छोटेलाल साहू, रमेश प्रसाद साहू, चंद्र भूषण केसरी, रवि पांडुरंगा, अजय साहू, अरूण प्रसाद, शिवकेश्वर यादव समेत अन्य लोगों को शामिल किया गया है. मौके पर कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >