हाथियों का उत्पात, तीन घरों को किया क्षतिग्रस्त, फसलों को रौंदा

हाथियों का उत्पात, तीन घरों को किया क्षतिग्रस्त, फसलों को रौंदा

बरवाडीह़ प्रखंड के कुचिला पंचायत के बरवागड्ढा गांव में शनिवार की देर रात जंगली हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया. हाथियों ने गांव के तीन ग्रामीणों शंभू सिंह, विजय सिंह और कालीचरण भुइयां के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया. घटना के समय परिवार के सदस्य घर के अंदर सो रहे थे. इसी दौरान हाथियों का झुंड अचानक गांव में घुस आया और घरों की दीवारों व दरवाजों को तोड़ डाला. तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग जाग गये और सामूहिक प्रयास से किसी तरह हाथियों को गांव से बाहर खदेड़ा. हाथियों ने गांव के दो किसानों शिव राम और संतोष राम के खेतों में लगी फसलों को भी रौंद डाला. जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ है. फसल बर्बाद होने से किसान परिवारों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है. घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने जिला परिषद सदस्य कन्हाई सिंह को दी. उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को मामले से अवगत कराते हुए प्रभावित परिवारों और किसानों को शीघ्र मुआवजा दिलाने की मांग की है. ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों की लगातार बढ़ती आवाजाही पर नियंत्रण लगाने, रात्रि गश्ती बढ़ाने और गांव में सुरक्षा के ठोस इंतजाम करने की अपील की है. बंदर के काटने से बच्ची घायल बालूमाथ़ प्रखंड मुख्यालय स्थित टमटमटोला मोहल्ले में बंदर के काटने से छह वर्षीय एक बच्ची घायल हो गयी. जानकारी के अनुसार सृष्टि कुमारी (छह वर्ष) पिता पप्पू कुमार (टमटमटोला, बालूमाथ) अपने घर के बाहर खेल रही थी. इसी दौरान अचानक एक बंदर ने बच्ची पर हमला कर दिया. उसके शरीर को काटकर व खरोंचकर जख्मी कर दिया. इससे बच्ची घायल हो गयी. बच्ची की चिख सुनकर तत्काल परिजन वहां पहुंचे और बंदर को भगाया. इलाज के लिए बच्ची को परिजन बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये. यहां डॉ सुरेंद्र कुमार ने बच्ची का प्राथमिक उपचार किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >