मैपिंग कार्य के लिए बीएलओ को दें आवश्यक दस्तावेज : बीडीओ

मैपिंग कार्य के लिए बीएलओ को दें आवश्यक दस्तावेज : बीडीओ

चंदवा़ निर्वाचन आयोग के निर्देश पर प्रखंड क्षेत्र में विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम अभियान शुरू है. मतदाता सूची को अद्यतन व त्रुटिरहित बनाने को लेकर सभी बीएलओ व बीएलओ पर्यवेक्षक लगे हैं. इस अभियान के तहत नए योग्य मतदाताओं का नाम जोड़ने, गलत प्रविष्टियों को सुधारने, मृत व कहीं और चले गये मतदाताओं का नाम नाम सूची से हटाने, गलत फोटो व गलत रिश्ता संबंधी जानकारी को सही करने की प्रक्रिया जारी है. इस संबंध में शनिवार को बीडीओ चंदन प्रसाद ने बताया कि जो भी महिलाएं किसी दूसरे जिले व राज्य से विवाह कर प्रखंड में आयीं हैं. यदि उनका नाम वर्ष 2003 में दूसरे जिले व राज्य की मतदाता सूची में दर्ज है, तो उसका विवरण देना अनिवार्य होगा. यदि उसका नाम कहीं दर्ज नहीं है तो वैसी स्थिति में उनके माता-पिता के वोटर आइडी का एपिक नंबर, सीरियल नंबर अथवा वोटर आइडी कार्ड नंबर उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा. ताकि मैपिंग कार्य ससमय पूरा हो सके. बताया कि अभियान की प्रगति की समीक्षा की गयी है. प्रखंड में करीब 75 फीसदी मैपिंग का कार्य पूरा हो चुका है. करीब 50 मतदान केंद्र ऐसे हैं जहां मैपिंग का कार्य अब तक 50 प्रतिशत से कम है. इसे गंभीरता से लेते हुए संबंधित कर्मियों को शत-प्रतिशत मैपिंग कार्य शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है. आम नागरिकों से अपील की है कि वे अभियान में सहयोग करें. आवश्यक दस्तावेज व जानकारी ससमय उपलब्ध करावें, ताकि मतदाता सूची शुद्ध व विश्वसनीय बनाया जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >