लातेहार. चंदवा प्रखंड मुख्यालय में मेन रोड स्थित गायत्री मंदिर के समीप से गायत्री मोहल्ला जाने वाली सड़क पर जलजमाव वर्षों से गंभीर समस्या बना हुआ है. बारिश के दिनों में करीब तीन महीने तक सड़क पानी में डूबी रहती है. इससे लोगों का आवागमन प्रभावित होता है और राहगीरों, दुकानदारों, महिलाओं, बुजुर्गों व स्कूली बच्चों को परेशानी उठानी पड़ती है.
समस्या का स्थायी समाधान
मामले को लेकर झामुमो जिला उपाध्यक्ष अंकित तिवारी ने प्रेस बयान जारी कर जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है. उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक प्रकाश राम ने पिछले वर्ष विधानसभा में इस समस्या को उठाया था. इसके बाद लोगों को उम्मीद जगी थी कि जल्द ही समस्या का समाधान होगा.
ये भी पढ़ें: बेतला: मंडल डैम के फाटक में फंसा कचरा, बैकवाटर से 3 गांवों में घुसा बाढ़ का पानी - 36 परिवारों के डूबे घर
एक साल बाद भी स्थिति जस की तस
अंकित तिवारी ने कहा कि विधानसभा में मामला उठाये जाने के बावजूद एक साल बीत गया, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है. बारिश होते ही सड़क पर पानी जमा हो जाता है और लोगों को इसी पानी से होकर गुजरना पड़ता है.
ये भी पढ़ें: मां की मौत के बाद अनाथ हुई 6 माह की नन्हीं हथिनी राखी, अब बनी बेतला की धड़कन
काम नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण
उन्होंने कहा कि विधानसभा में समस्या उठाये जाने के बाद भी काम नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने स्थानीय अधिकारियों और संबंधित विभाग से जल्द पहल कर जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है.
