कानून व्यवस्था का पालन करें और किसी प्रकार की अफवाह या अव्यवस्था से बचें

कानून व्यवस्था का पालन करें और किसी प्रकार की अफवाह या अव्यवस्था से बचें

लातेहार ़ होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में मनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने गाइडलाइन जारी किया है. जिले के लोगों से अपील की गयी है कि त्योहार की खुशियों को बनायें रखते हुए कानून व्यवस्था का पालन करें और किसी भी प्रकार की अफवाह या अव्यवस्था से बचें. उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने कहा कि होली आपसी भाईचारे और प्रेम का पर्व है. सभी लोग दिशा-निर्देशों का पालन करें. किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं दें और शांति बनाये रखें. प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कंट्रोल रूम से संपर्क करें. उन्होंने अपील करते हुए कहा कि होलिका दहन केवल खुले एवं निर्धारित स्थानों पर ही किया जाये. आग बुझाने के लिए पास में पानी के ड्रम या रेत की व्यवस्था रखना अनिवार्य है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल नियंत्रण पाया जा सके. उपायुक्त ने जारी किया कंट्रोल रूम का नंबर : उपायुक्त ने पर्व को लेकर जिला कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 06565–247981 जारी किया गया है. इसके अलावा कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 08987796308 तथा साइबर सेल के मोबाइल नंबर 6206159795 पर भी संपर्क किया जा सकता है. आपात स्थिति में नागरिक 112 पर कॉल कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं. जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी आपात परिस्थिति में उक्त कंट्रोल रूम नंबरों पर तत्काल सूचना दें, ताकि त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >