किसानों का जमीन समाधि सत्याग्रह जारी

कामता पंचायत सचिवालय के समीप अपनी मांगों को लेकर किसानों का अनिश्चितकालीन जमीन सत्याग्रह आंदोलन दूसरे दिन भी जारी रहा.

चंदवा. कामता पंचायत सचिवालय के समीप अपनी मांगों को लेकर किसानों का अनिश्चितकालीन जमीन सत्याग्रह आंदोलन दूसरे दिन भी जारी रहा. दूसरे दिन आंदोलन में दर्जनों किसान व महिलाएं शामिल हुए. इसका नेतृत्व पंचायत समिति सदस्य अयूब खान कर रहे थे. कार्यक्रम के दौरान किसान माइकल हंस व जीदन तोपनो की तबीयत बिगड़ गयी. इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मेडिकल टीम सत्याग्रह स्थल पहुंची और उनका उपचार किया. पंसस व किसानों ने कहा कि वे अपनी मांगों को लेकर रविवार से समाधि स्थल में बैठे हैं. लोग रेलवे क्रॉसिंग पर जाम में फंस रहे हैं. क्रॉसिंग के कारण कई लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि सरकार नींद में है. आंदोलनकारियों ने बजट सत्र में टोरी में आरओबी व एफओबी निर्माण का मुद्दा विधायक से उठाने की अपील की. केंद्रीय परिवहन मंत्री व मुख्यमंत्री से भी इस दिशा में सार्थक पहल की मांग की. सोमवार को कोई भी अधिकारी वार्ता के लिए को नहीं पहुंचे. मंगलवार को भी सत्याग्रह जारी रहेगा. मौके पर वार्ड सदस्य जमरूल खान, किसान अशोक गंझू, गुजरा गंझू मुखिया नरेश भगत, सुरेश कुमार साव, सनिका मुंडा, दिलवा गंझू, तबरेज खान, प्रेम भोग्ता, जीदन टोपनो, अशोक गंझू, संजय राम, शाहबान खान, नईम खान, सैफुल खान, लालधारी तुरी, दुलारी देवी समेत अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >