कृषक-वैज्ञानिक अंतर मिलन कार्यक्रम

प्रखंड अंतर्गत मुरपा पंचायत के बलबल गांव में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की पहल पर सोमवार को एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजना अंतर्गत कृषक-वैज्ञानिक अंतर मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

बालूमाथ. प्रखंड अंतर्गत मुरपा पंचायत के बलबल गांव में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की पहल पर सोमवार को एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजना अंतर्गत कृषक-वैज्ञानिक अंतर मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा) लातेहार की ओर से आयोजित कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को नयी तकनीक की जानकारी देना व किसानों को जैविक खेती की ओर आगे बढ़ाते हुए उन्नत तकनीक की जानकारी देकर उत्पादन में वृद्धि करना था. कृषि विज्ञान केंद्र बालूमाथ के वरीय वैज्ञानिकों ने किसानों को खेती में नयी तकनीक को अपनाते हुए उत्पादन में वृद्धि लाने की जानकारी दी. करीब दस किसानों के खेतों में मल्चिंग व ड्रीप इरीगेशन से की जा रही तरबूज की खेती का अवलोकन किया. वरीय वैज्ञानिकों ने उचित सुझाव भी दिये. इस दौरान कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक महेश चंद्र जेरई, अरविंद कुमार मिश्रा एसपी सिंह, राज्य स्तरीय उद्यान परामर्शी विद्याधर सिंह मुंडा, प्रखंड कृषि पदाधिकारी रघुनंदन राम, सहायक तकनीकी प्रबंधन शमीम अंसारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा, मुरपा पंचायत मुखिया अजय टाना भगत, बीरबल प्रजापति, उमेश प्रजापति समेत अन्य किसान मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >