जन शिकायत निवारण में कई मामलों का निष्पादन

जिला समाहरणालय में मंगलवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण का आयोजन किया गया. जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से आये लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं से उपायुक्त को अवगत कराया.

लातेहार. जिला समाहरणालय में मंगलवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण का आयोजन किया गया. जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से आये लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं से उपायुक्त को अवगत कराया. जन शिकायत निवारण के दौरान उपायुक्त ने सभी लोगों की समस्याएं सुनी व शिकायतों का जल्द निबटारा का आश्वासन दिया. जन शिकायत निवारण में कुल 13 आवेदन आये. इनमें ज्यादातर नियुक्ति, भूमि अधिग्रहण व मुआवजा से संबंधित थे. कुछ आवेदकों की समस्याओं का निष्पादन ऑन स्पॉट निष्पादन किया गया. शेष आवेदकों की समस्याओं का जल्द निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया. जन शिकायत में सभी शिकायतकर्ता की समस्या को सुनने के पश्चात उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को कड़े शब्दों में निर्देशित किया कि सभी आवेदनों का भौतिक सत्यापन करते हुए समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >