ई-विद्या वाहिनी से शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करें : लातेहार उपायुक्त

लातेहार उपायुक्त ने शिक्षा विभाग की बैठक में ई-विद्या वाहिनी के जरिए शिक्षकों की उपस्थिति और स्कूलों में आधार कार्ड व नामांकन कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए.

लातेहार. जिला समाहरणायल के सभागार मे उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में जिले के विभिन्न विद्यालयों में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, शिक्षक उपस्थिति एवं प्रशासनिक कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई. उपायुक्त ने विद्यालयों में शिक्षकों एवं छात्रों की उपस्थिति की जानकारी ली. उन्होंने सभी प्रखंडों में ई-विद्या वाहिनी से शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने की बात कही.

समीक्षा के क्रम में अपार आइडी जेनरेशन का कार्य निर्धारित समय पर शत-प्रतिशत पूरा करने का निर्देश दिया. विद्यालयों में विद्यार्थियों का आधार कार्ड बनवाने और इस प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया गया. स्कूल में बच्चों का नामांकन, बच्चों की उपस्थिति, बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने संबंधित जानकारी लेते हुए सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि अपने अपने क्षेत्र अंतर्गत स्कूलों का निरन्तर निरीक्षण कर विद्यालय में विद्यार्थियों की उपस्थिति, शौचालय एवं पीने की पानी समेत विभिन्न बिन्दुओ का निरीक्षण कर सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करें.

जिले की प्रत्येक स्कूलों का संचालन सही तरीके से करते हुए स्कूलों में बच्चों के ड्रेस, पानी, एवं शौचालय के साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए. उपायुक्त द्वारा पीएम पोषण (मध्याहन भोजन) योजना की समीक्षा करते हुए जिले का अच्छादन दर बढ़ाने के लिए जिला शिक्षा अधीक्षक को कई निर्देश दिया गया. उन्होंने स्कूलों में नियमित हेल्थ चेकअप कर बच्चों के स्वास्थ्य की जांच कराने की बात कही. बैठक में उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, जिला शिक्षा पदाधिकारी गौतम कुमार साहू, जिला शिक्षा अधीक्षक ऋषिकेश व सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >