विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करें : संतोषी

विद्यालय में अभिभावक शिक्षा गोष्ठी का आयोजन

विद्यालय में अभिभावक शिक्षा गोष्ठी का आयोजन

बरवाडीह. प्रखंड मुख्यालय के परियोजना बालिका उच्च विद्यालय में शुक्रवार को अभिभावक शिक्षा गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. गोष्ठी कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर मुख्य रूप से शामिल हुई. कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक शब्बीर अहमद ने विद्यालय में छात्राओं की उपस्थिति शत-प्रतिशत हो, इसको लेकर चर्चा की. इसके साथ विद्यालय के विकास और कमरों का अभाव शौचालय की जर्जर स्थिति समेत अन्य समस्याओं को लेकर चर्चा हुई. विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने बताया कि विद्यालय में छात्राओं की उपस्थिति पहले से बेहतर है, लेकिन उसे शत-प्रतिशत करने को लेकर अभिभावकों की सहभागिता अहम है. जिप सदस्य ने कहा कि प्रखंड के एकमात्र बालिका उवि की शैक्षणिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने को लेकर हम सभी को मिलकर काम करना होगा. साथ ही छात्राओं की उपस्थिति शत-प्रतिशत करने को लेकर जरूरत पड़े, तो पोषक क्षेत्र के घर-घर जाकर छात्राओं के अभिभावकों से वार्ता का अभियान भी चलाया जायेगा. उन्होंने यह भी कहा कि विद्यालय में शिक्षकों की कमी के साथ-साथ भवन की कमी, शौचालय समेत अन्य समस्याओं को लेकर विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय सचिव और मंत्री को अवगत कराया जायेगा. मौके पर शिक्षिका श्वेता कुमारी, रोहित रंजन, फूल कुमारी एक्का, मनु सिंह, प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अफसरुन निशा, उपाध्यक्ष रीना देवी, रविंद्र सोनी, भानुप्रिया, कौशल्या देवी, कविता देवी, रूपेंद्र राम, सोनी देवी, रामनाथ प्रजापति व वीरेंद्र राम समेत कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >