झुंड से बिछड़े हाथी ने क्षतिग्रस्त किया घर, अनाज खाये

थाना क्षेत्र अंतर्गत टोंटी पंचायत के इटके गांव में गुरुवार की रात एक जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया.

प्रतिनिधि, बारियातू थाना क्षेत्र अंतर्गत टोंटी पंचायत के इटके गांव में गुरुवार की रात एक जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया. हाथी ने आरती उरांव पति संजू उरांव के घर की दीवार क्षतिग्रस्त कर दी. घर में रखे दो क्विंटल चावल, एक क्विंटल मक्का, दो क्विंटल धान, महुआ व प्याज समेत अन्य घरेलू सामान को खाकर व रौंदकर बर्बाद कर दिया. जाते समय हाथी ने वकील उरांव पिता लालदेव उरांव की चहारदीवारी को भी ध्वस्त कर दिया. पीड़िता आरती ने बताया कि उनका पूरा परिवार रात में घर में सो रहा था. करीब साढ़े 11 बजे अचानक एक हाथी घर के पास पहुंचा. कमरे को क्षतिग्रस्त कर दिया. कहा कि किसी प्रकार ेमजदूरी कर एक छोटा सा कमरा बनायी थी, उसे भी हाथी ने क्षतिग्रस्त कर दिया. आवास योजना का भी लाभ उसे नहीं मिला है. पीड़िता ने उपायुक्त से पीएम आवास उपलब्ध कराने व वन विभाग से मुआवजा दिलाने की मांग की है. घटना की जानकारी के बाद शुक्रवार को मुखिया शांति देवी, पंसस मो. हौजैफा एवं वनकर्मी संतोष उरांव मौके पर पहुंचे. पीड़ित परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >