गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंजा महुआडांड़, आठ दिनों तक होंगे धार्मिक आयोजन

महुआडांड़ के शिव मंदिर परिसर में आर्यन संघ द्वारा आठ दिवसीय गणेश पूजा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। श्रद्धालु भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं।

महुआडांड़. प्रखंड मुख्यालय स्थित मेन बाजार शिव मंदिर परिसर में आर्यन संघ की ओर से स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमा की पूजा-अर्चना की गयी. प्रतिमा के पट खुलते ही दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा और गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से वातावरण गूंजता रहा.

रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया मंदिर परिसर

गणेश पूजा को लेकर आर्यन संघ की ओर से मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है. रंग-बिरंगी रोशनी और पूजा पंडाल श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर भगवान गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते रहे.

आठ दिनों तक होंगे धार्मिक कार्यक्रम

पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि गणेश पूजा का आयोजन लगातार आठ दिनों तक किया जायेगा. इस दौरान प्रतिदिन भगवान गणेश की पूजा-अर्चना के साथ विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए समिति के कार्यकर्ता व्यवस्था में जुटे हुए हैं.

आर्यन संघ की ओर से पूजा के दौरान भंडारे का भी आयोजन किया जा रहा है. इसमें श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया.

पूजा महोत्सव को सफल बनाने में अभिषेक कुमार, पंकज दास बाबू, विकास कुमार, भोला, सत्यम कुमार, हंस कुमार, करण कुमार, विशेष जायसवाल, निकेश कुमार, भोला केसरी, मुन्ना कुमार, ऋषभ सोनी, रोहित कुमार, सूरज कुमार, मनीष गुप्ता, ओम गुप्ता, रोशन पासवान, सूरज केसरी, प्रियांशु बजरंगी, विभूति पाठक, विवेक केसरी, हिमांशु जायसवाल, सोनू गुप्ता, गोलू कुमार और शौर्य कुमार सक्रिय हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >