ईसीआरकेयू ने चलाया जनसंपर्क अभियान

रेल यूनियन के चुनाव को लेकर केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन (ईसीआरकेयू) की ओर से बैठक और जनसंपर्क अभियान का दौर जारी है.

लातेहार. रेल यूनियन के चुनाव को लेकर केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन (ईसीआरकेयू) की ओर से बैठक और जनसंपर्क अभियान का दौर जारी है. इस क्रम में लातेहार पीडब्ल्यूआई कार्यालय परिसर में बरकाकाना शाखा के कार्यकारी अध्यक्ष रंधीर प्रसाद के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान चलाया गया. मौके पर मौजूद रेलकर्मियों ने एक स्वर में ईसीआरकेयू को विजयी बनाने की बात कही. कार्यकारी अध्यक्ष ने ईसीआरकेयू की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए कहा कि एलडीसीइ ओपन टू ऑल के लिए यूनियन लगातार संघर्ष कर रही है. उन्होंने बताया कि चार, पांच व छह दिसंबर को वोट डालने की तिथि निर्धारित है. मौके पर आदित्य कुमार, जितेंद्र कुमार, सुनील कुमार समेत कई रेलकर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >