चंदवा. प्रखंड के डूमारो पंचायत अंतर्गत निंद्रा गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में रविवार को दुर्गा पूजा समिति की बैठक मुखिया सुनीता खलखो की अध्यक्षता में हुई. बैठक में दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाने, भव्य पंडाल निर्माण और आकर्षक सजावट समेत कई निर्णय लिये गये.
रोहित यादव अध्यक्ष, रामजीत गोप सचिव
बैठक में सर्वसम्मति से पूजा समिति का पुनर्गठन किया गया. इसमें रोहित यादव को अध्यक्ष, रामजीत मुंडा को उपाध्यक्ष, रामजीत गोप को सचिव, जगदीश गंझू को उप सचिव, प्रफुल्ल यादव को कोषाध्यक्ष और रितेश यादव को उप कोषाध्यक्ष बनाया गया.
जिप सदस्य प्रतिमा देवी, पंसस संगीता देवी, मुखिया सुनीता खलखो और आदित्य गोप समेत अन्य लोगों को संरक्षक बनाया गया.
मातृशक्ति को भी दी गयी जिम्मेदारी
पूजा की देखरेख और मार्गदर्शन की जिम्मेदारी मातृशक्ति को भी दी गयी है. उषा देवी को अध्यक्ष और लक्ष्मी देवी को सचिव बनाया गया.
बैठक में भोला यादव, तेतरा लोहरा, दीपक यादव, रिशु यादव, हर्ष, विवेक, अंकित, नरेश समेत अन्य लोग मौजूद थे.
