चंदवा: नशा मुक्ति अभियान को लेकर विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम

चंदवा में ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय द्वारा विद्यालयों में नशा मुक्ति अभियान चलाया गया, जिसमें छात्रों को नशा न करने की शपथ दिलाई गई।

चंदवा. प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के द्वारा दादी प्रकाशमनी जी की स्मृति में 10 करोड लोगों को नशा मुक्ति अभियान से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है. परमपिता ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय की स्थानीय शाखा के द्वारा बहन बीके गुड़िया व भाई चंद्र सिंह के द्वारा परियोजना उच्च विद्यालय शासन प्लस टू उच्च विद्यालय, ख्रीस्त राजा उच्च विद्यालय समेत कई स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों शिक्षकों एवं कर्मचारियों को नशा मुक्ति अभियान की शपथ दिलाई.

नशापान के कारण मृत्यु

भाई बहनों ने नशा से होने वाले को प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और विद्यार्थियों से नशा से दूर रहने और अनुशासन के साथ जीवन जीने के तरीके बताएं. उन्होंने कहा कि भारत में हर साल 30 लाख लोग नशापान के कारण मृत्यु के शिकार हो रहे है. मौके पर छात्र-छात्राओं के अलावे सभी विद्यालयों के शिक्षक प्रचार उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >