गारू में पेयजल संकट, दर्जनों चापाकल खराब

गारू में पेयजल संकट, दर्जनों चापाकल खराब

गारू. प्रखंड में ग्रामीणों को भीषण धूप में पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है. मुख्यालय सहित विभिन्न गांवों में दर्जनों चापाकल महीनों से खराब पड़े हैं. धांगरटोला, मुख्य बाजार, रेफरल अस्पताल गेट, सुरकुमी, मारोमार और लुहुरटाड़ सहित कई इलाकों में पाइप सड़ने या वाशर खराब होने से जलसंकट गहरा गया है. कहीं-कहीं चापाकल के हेड पाइप गायब हैं, तो कुछ पर निजी कब्जा कर लिया गया है. इससे राहगीर और ग्रामीण पानी के लिए भटक रहे हैं. कार्रवाई पंचायत के मुखिया सुनेश्वर सिंह ने कहा कि खराब चापाकलों की मरम्मत का निर्देश दिया गया है, जल्द इन्हें ठीक कराया जायेगा. पीएचइडी विभाग (बरवाडीह) के सहायक अभियंता प्रशांत पांडेय ने बताया कि पूर्व में मिली शिकायतों का समाधान किया गया है और शेष खराब चापाकलों को भी जल्द दुरुस्त करा दिया जायेगा. पेड़ से गिरकर बालक घायल

बालूमाथ़ बारियातू थाना क्षेत्र अंतर्गत साल्वे गांव में शुक्रवार को पेड़ से गिरकर आठ वर्षीय एक बच्चा घायल हो गया. जानकारी के अनुसार अनीस अंसारी पिता मो रईस (ग्राम साल्वे, बारियातू) शुक्रवार को पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहा था. इसी दौरान पैर फिसलने से वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद परिजन तत्काल उसे बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये. यहां डॉ दयानंद कुमार ने उसका प्राथमिक उपचार किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >