Latehar News: पूर्व सिविल सर्जन डॉ एके दास का निधन, बेंगलुरु में इलाज के दौरान ली अंतिम सांस

लातेहार के प्रतिष्ठित चिकित्सक और पूर्व सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार दास का निधन हो गया है। उनके निधन पर जिले भर में शोक की लहर है।

लातेहार: प्रतिष्ठित चिकित्सक एवं लातेहार जिले के पूर्व सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार दास (डॉ एके दास) का गुरुवार को बेंगलुरु में इलाज के दौरान निधन हो गया. उनके निधन की खबर से चिकित्सा जगत और लातेहार में शोक की लहर है.

सेवानिवृत्ति के बाद डॉ दास शहर के पुराना बस स्टैंड स्थित अपने क्लिनिक में मरीजों को चिकित्सीय सेवा दे रहे थे. जिले में उनकी अच्छी पहचान थी. दूर-दराज के क्षेत्रों से भी लोग चिकित्सीय परामर्श के लिए उनके पास पहुंचते थे.

यह भी पढ़ें : Latehar News: मैपिंग से वंचित मतदाताओं के दावों की हुई सुनवाई, तीन पंचायतों में लगा विशेष शिविर

जनप्रतिनिधियों ने जताया शोक

डॉ दास के निधन पर राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने शोक व्यक्त किया. उन्होंने दिवंगत डॉ दास को अपने कार्य के प्रति समर्पित और कुशल चिकित्सक बताया.

लातेहार विधायक प्रकाश राम ने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ दास के योगदान को हमेशा याद किया जायेगा.

उनके निधन पर पूर्व सिविल सर्जन डॉ एसके सिंह, एसपी शर्मा, डॉ सुरेंद्र सिंह, प्रमोद प्रसाद सिंह, सरयू प्रसाद सिंह, असीम कुमार बाग, सुशील कुमार अग्रवाल, अभिनंदन प्रसाद, सुरेंद्र प्रसाद शौंडिक, विनोद कुमार साहू, जय सिंह, पंकज सिंह, गोपाल चौरसिया समेत कई लोगों ने शोक व्यक्त किया है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >