जिला ग्रामीण विकास एवं जिला पंचायती राज के कार्यो की हुई समीक्षा

लातेहार उपायुक्त संदीप कुमार ने जिला ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा की और कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

तसवीर-9 लेट-1 उपस्थित अधिकारी लातेहार. उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला ग्रामीण विकास शाखा एवं जिला पंचायती राज कार्यालय के कार्यों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई. बैठक में उपायुक्त ने ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की. उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया है. उपायुक्त ने लंबित योजनाओं का शीघ्र निष्पादन करने, पंचायत स्तर पर विकास कार्यों में तेजी लाने तथा आमजन को सरकार की योजनाओं का समय पर लाभ उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया. उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करें. बैठक के दौरान योजनाओं की प्रखंडवार प्रगति, वित्तीय एवं भौतिक उपलब्धियों की समीक्षा किया गया. विकसित भारत-रोजगार और आजीविका मिशन की गारंटी के चारों मापदंडों को निरंतर अनुश्रवण करने को निर्देश दिया गया. वित्तीय वर्ष 2024-25 में पंचायत सुदृढ़ीकरण हेतु लातेहार जिला अंतर्गत प्रखंडवार ग्राम पंचायत में की गई व्यय विवरणी का अद्यतन प्रतिवेदन प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी से लेने को निर्देश दिया गया. बाबा साहेब अंबेडकर आवास से संबंधित लंबित प्रस्ताव को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया. बैठक में उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मेरी मड़की व संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, डीपीएम, बीपीओ, जेई एवं अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >