महुआडांड़. जिला फुटबॉल एसोसिएशन लातेहार की वार्षिक बैठक रविवार को जोसेफ बी मिंज के आवासीय कार्यालय में हुई. बैठक में भारत सरकार की नयी गाइडलाइन के अनुरूप एसोसिएशन के संचालन और संगठनात्मक व्यवस्था समेत विभिन्न विषयों पर चर्चा की गयी. इसके बाद सर्वसम्मति से एसोसिएशन का पुनर्गठन किया गया.
मनीष कुमार सिंह अध्यक्ष, वसीम अख्तर सचिव
पुनर्गठन के बाद मनीष कुमार सिंह को अध्यक्ष, वसीम अख्तर को सचिव और इमरान अली को कोषाध्यक्ष चुना गया. सदस्यों ने नव चयनित पदाधिकारियों पर सहमति जताते हुए एसोसिएशन को मजबूत करने और जिले में फुटबॉल को बढ़ावा देने पर जोर दिया.
पूर्व अध्यक्ष जोसेफ बी मिंज को दी गयी विदाई
बैठक के दौरान एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष जोसेफ बी मिंज को भावभीनी विदाई दी गयी. नव चयनित अध्यक्ष मनीष कुमार सिंह एवं पूर्व सचिव मोहम्मद अनवर खान ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर और माला पहनाकर सम्मानित किया.
बैठक में तबरेज खान, मुख्तार अहमद, देवेंद्र कुमार मिश्रा, रविंद्र कुमार ठाकुर, शहादत अली, इरफानी खान, लाडले खान, विकास उरांव, संजय तिग्गा, मेरी रोश तिग्गा, अफरोज अली, शाहिद अहमद, रविदास उरांव और सुरेश उरांव समेत कई लोग मौजूद थे.
