बालूमाथ़ भारतीय जनता पार्टी पश्चिमी इकाई की बैठक मंडल अध्यक्ष गजेंद्र हिमांशु की अध्यक्षता में टमटम टोला में हुई. पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर बैठक शुरू की गयी. गजेंद्र हिमांशु ने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजना को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना हमारी जिम्मेवारी है, ताकि भाजपा पर लोगों का विश्वास बना रहे. भाजपा को मजबूत करने तथा बूथ स्तर पर पार्टी के हर कार्यक्रम को पहुंचने की बात कही. मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा, महामंत्री रामकुमार गुप्ता, रघुनंदन सोनी, अर्जुन सिंह, महावीर तूरी, वासुदेव राम, बहादुर गंझू, अमित गुप्ता, नकुल प्रजापति, प्रयाग यादव, बैजनाथ यादव, गुड्डू प्रजापति, अशोक राम, सुंदर साव, प्रभु साव, विनोद कुमार, संजय साव, अमोद, जमुना समेत कई लोग मौजूद थे. आरओबी को लेकर आज प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन स्थगित
चंदवा़ टोरी रेलवे फाटक पर रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण की मांग को लेकर सात जून को प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम को अपरिहार्य कारणों से अगली तिथि तक के लिए स्थगित कर दिया गया है. उक्त जानकारी उप प्रमुख सह आरओबी निर्माण संघर्ष समिति के अश्विनी मिश्रा ने दी. बताया कि आंदोलन में शामिल सभी पक्षों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर जल्द ही नयी तिथि की घोषणा की जायेगी. कहा कि टोरी आरओबी निर्माण को लेकर क्षेत्र की जनता की मांग पहले की तरह कायम है. आंदोलन स्थगित किया गया है, समाप्त नहीं. जल्द ही आंदोलन की नयी रूपरेखा और तिथि की घोषणा की जायेगी.
