सदर अस्पताल में डिजिटल अल्ट्रासाउंड मशीन लगी

उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता के निर्देश पर सदर अस्पताल में डिजिटल अल्ट्रासाउंड मशीन लगायी गयी.

लातेहार.

उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता के निर्देश पर सदर अस्पताल में डिजिटल अल्ट्रासाउंड मशीन लगायी गयी. सिविल सर्जन डॉ अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि लातेहार जिला अंतर्गत सदर अस्पताल के माध्यम से सभी आम नागरिकों के लिए उत्तम स्वास्थ्य सेवा एवं चिकित्सीय सेवाओं की उपलब्धता का निरंतर प्रयास किया जा रहा है. इसी क्रम में डीएमएफटी मद से सदर अस्पताल में डिजिटल अल्ट्रासाउंड मशीन लगायी गयी है. जिले में विशेषज्ञ चिकित्सक रेडियोलॉजिस्ट का पदस्थापन नहीं होने से अल्ट्रासाउंड की सेवा नियमित रूप से उपलब्ध कराने में हो रही कठिनाइयों को दृष्टिगत रखते हुए निजी अस्पताल-तापा लाइफ लाइन हॉस्पिटल, चंदनडीह, लातेहार से एमओयू किया गया है. सभी गर्भवती महिलाएं प्रसव पूर्व जांच के तहत उक्त अस्पताल से निःशुल्क अल्ट्रासाउंड की सेवा प्राप्त कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >