लातेहार. लातेहार के लोगबरवाडीह प्रखंड मुख्यालय के प्राचीन पहाड़ी मंदिर सहित विभिन्न मोहल्लों से कांवरियों का जत्था रविवार को बाबा नगरी देवघर के लिए रवाना हुआ. देवघर रवाना होने से पूर्व सभी कांवरियों ने प्राचीन पहाड़ी मंदिर, पंचमुखी शिव मंदिर एवं बस स्टैंड स्थित आदि शक्ति महावीर मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया.
उत्साह और भक्ति भाव
पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालु पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुए. इस दौरान कांवरियों में काफी उत्साह देखा गया. श्रद्धालुओं ने कहा कि बाबा बैद्यनाथ से सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना करेंगे. जत्था मे निरंजन सिंह, सुनिल कुमार, राजू प्रसाद, आनंद सोनी, बसंत पाल, राजेश कुमार राजू, गणेश राजवंशी, झाऊल यादव व शशि कुमार सहित कई लोग शामिल थे.
ये भी पढ़ें: लातेहार में स्वतंत्रता दिवस पर जेल अदालत सह चिकित्सा शिविर का आयोजन
