DC ने किया कृषक पाठशाला का निरीक्षण, 15 दिनों में कमियां दूर करने का दिया निर्देश

लातेहार उपायुक्त संदीप कुमार ने किनामाड़ में कृषक पाठशाला और पशुपालन शेड का निरीक्षण कर अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश दिए।

लातेहार: उपायुक्त संदीप कुमार ने शनिवार को सदर प्रखंड के किनामाड़ में स्थापित कृषक फार्म के अंतर्गत संचालित कृषक पाठशाला का निरीक्षण किया. उन्होंने किसानों को उपलब्ध कराए जा रहे प्रशिक्षण एवं कृषि गतिविधियों की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को कृषक पाठशाला का नियमित संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

इसके साथ ही उपायुक्त ने डीपीआर में स्वीकृत पॉली हाउस, तालाब निर्माण कार्य एवं किए जा रहे धान की खेती का भी निरीक्षण किया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति की जानकारी प्राप्त की तथा सभी कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने का निर्देश दिया.

निरीक्षण के दौरान जहां कहीं भी कमियां पाई गईं, उन्हें 15 दिनों के भीतर दूर करने तथा अनुपालन प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि कृषि एवं संबद्ध योजनाओं का लाभ किसानों तक प्रभावी रूप से पहुंचे, इसके लिए नियमित मॉनिटरिंग एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए.

इसके बाद किनामाड़ स्थित पशुपालन शेड का निरीक्षण कर वहां संचालित व्यवस्थाओं एवं आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया. उपायुक्त ने पशुपालन शेड की आधारभूत संरचना, पशुओं के रख-रखाव, स्वच्छता, चारा एवं पेयजल की उपलब्धता सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की.

उपायुक्त ने कहा कि पशुपालन ग्रामीण आजीविका सुदृढ़ करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है. निरीक्षण के दौरान जिला कृषि पदाधिकारी नेहा निश्चल, जिला गव्य विकास पदाधिकारी हरिकृष्ण, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन व जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी विवेक मिश्रा समेत संबंधित विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >