उपायुक्त ने इवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया निरीक्षण

उपायुक्त ने इवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया निरीक्षण

लातेहार. उपायुक्त संदीप कुमार ने इवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया. इस दौरान उपायुक्त ने वेयरहाउस में रखे गये इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (इवीएम) एवं वोटर वेरीफायबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपीएटी) उपकरणों की भौतिक स्थिति, रख-रखाव, सुरक्षा व्यवस्था एवं रिकॉर्ड संधारण की विस्तृत समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, तैनात सुरक्षा बलों, अग्निशमन यंत्र सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया. निरीक्षण के क्रम में तैनात सशस्त्र सुरक्षा बलों को अपने कार्य एवं दायित्वों के प्रति सचेत व सक्रिय रहने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने उपस्थित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाये. उन्होंने कहा कि निर्वाचन से संबंधित सभी निर्देशों एवं मानकों का पालन पूरी तत्परता से किया जाना आवश्यक है. मौके पर एसडीओ अजय कुमार रजक व उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की समेत कई अधिकारी उपस्थित थे. बेतला नेशनल पार्क में बिजली बहाल, दूधिया रोशनी से नहाया परिसर बेतला. विश्व प्रसिद्ध बेतला नेशनल पार्क के मुख्य परिसर में एक बार फिर स्ट्रीट लाइटें जगमगा उठी हैं. बिजली बिल का भुगतान लंबित होने के कारण विद्युत विभाग द्वारा काटा गया कनेक्शन जिला प्रशासन की सक्रियता के बाद पुन: जोड़ दिया गया है. इसके साथ ही पार्क क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से पसरा अंधेरा दूर हो गया है. विदित हो कि नैहर होटल से लेकर होटल वनविहार तक के मुख्य मार्ग में जिला प्रशासन द्वारा भव्य स्ट्रीट लाइटें लगायी गयी हैं. बकाया राशि के कारण कनेक्शन कटने से रात के समय यहां अंधेरा छा जाता था. इससे न केवल पार्क की सुंदरता प्रभावित हो रही थी, बल्कि पर्यटकों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने बिजली विभाग से संपर्क साधा और भुगतान की प्रक्रिया सुनिश्चित कराते हुए सेवा बहाल करायी. अब शाम ढलते ही बेतला का मुख्य मार्ग फिर से आकर्षक दिखने लगा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >