सांसद और विधायक से जर्जर सड़क बनाने की मांग

सांसद और विधायक से जर्जर सड़क बनाने की मांग

बरवाडीह. प्रखंड के छिपादोहर मेन रोड से गम्हरिया स्कूल होते हुए शंकर परहिया के घर तक जाने वाली सड़क की स्थिति पूरी तरह जर्जर हो चुकी है. ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क का कालीकरण वर्ष 2007 में किया गया था. लेकिन लंबे समय से मरम्मत नहीं होने के कारण अब सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है. सड़क पर जगह–जगह गड्ढे बन गये हैं और कई स्थानों पर पत्थर बाहर निकल आये हैं, जिससे आये दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं. यह सड़क लगभग 10 गांव–टोलों को जोड़ती है और हजारों लोग इसी मार्ग से छिपादोहर पोस्ट ऑफिस, बैंक, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, थाना, अस्पताल, स्कूल, कॉलेज एवं बाजार तक पैदल या वाहनों से आवाजाही करते हैं. ग्रामीणों ने चतरा सांसद कालीचरण सिंह एवं मनिका विधायक रामचंद्र सिंह से सड़क निर्माण कराने की मांग की है. इस संबंध में 100 से अधिक ग्रामीणों ने हस्ताक्षरयुक्त आवेदन सांसद व स्थानीय विधायक को दिया है. मांग करनेवालों में मुन्ना कुमार गुप्ता, सत्यनारायण साहू, डॉ सुनील कुमार, विजय यादव, राजेंद्र राम, पवन गुप्ता, संजय सिन्हा, महेश्वर सिंह, प्रमिला देवी, उमेश परहिया, सरिता देवी, अजय परहिया, शकुंती देवी, वार्ड सदस्य मीना देवी व सुरेश यादव शामिल हैं. सहायक अध्यापकों की समस्याओं का इसी माह होगा समाधान

लातेहार. जिला सहायक अध्यापक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष अतुल कुमार के नेतृत्व में जिला शिक्षा अधीक्षक (डीएसइ) गौतम कुमार साहू से मिला. इस दौरान शिक्षकों ने इपीएफ लाभ, टेट विसंगति दूर करने और आकलन परीक्षा में सफल अध्यापकों को बढ़ा हुआ मानदेय देने की मांग रखी. प्रतिनिधिमंडल ने जनवरी से लंबित चार प्रतिशत मानदेय वृद्धि को इसी माह से लागू करने और बीमार व बुजुर्ग शिक्षकों को सुविधा अनुसार नजदीकी विद्यालयों में प्रतिनियोजित करने का भी आग्रह किया. डीएसइ ने सभी समस्याओं पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए इसी महीने निष्पादन का भरोसा दिलाया है. प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष सह चंदवा अध्यक्ष बेलाल अहमद, दिनेश ठाकुर, सहायक आचार्य सह पूर्व महासचिव अनूप कुमार व जिला संयोजक पवन कुमार व अन्य शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >