विधायक से राजा मेदिनीराय की प्रतिमा स्थापना की मांग

विधायक से राजा मेदिनीराय की प्रतिमा स्थापना की मांग

बरवाडीह़ बरवाडीह प्रखंड की पश्चिमी जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर ने मनिका विधायक रामचंद्र सिंह से उनके मगरा स्थित आवास पर मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने क्षेत्र से जुड़ी दो प्रमुख मांगों को लेकर विधायक को मांग पत्र सौंपा. जिप सदस्य ने विधायक से केचकी को राजकीय महोत्सव का दर्जा दिलाने तथा प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रतापी राजा मेदिनी राय की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने के लिए प्रशासनिक स्वीकृति दिलाने का आग्रह किया. श्रीमती शेखर ने कहा कि राजा मेदनी राय का त्याग और समर्पण वर्तमान पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है. उनकी प्रतिमा स्थापित होने से आने वाली पीढ़ियां भी उनके आदर्शों से परिचित होंगी. विधायक रामचंद्र सिंह ने जिप सदस्य की मांगों को गंभीरता से सुना और सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाया. उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रखंड परिसर में राजा मेदनी राय की प्रतिमा स्थापना के लिए वह हर संभव सहयोग करेंगे. इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि रविंद्र राम, यूथ कांग्रेस के प्रदेश समन्वयक विजय बहादुर सिंह, बोध सिंह, रंजीत प्रसाद, अनिल सिंह, रंजीत यादव, विकास सिंह सहित कई लोग मौजूद थे. चयन पर वॉलीबॉल खिलाड़ियों को दी बधाई

लातेहार. 46वीं राष्ट्रीय सब-जूनियर बालक व बालिका वॉलीबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने डे बोर्डिंग बालक व बालिका वॉलीबॉल प्रशिक्षण केंद्र के चार खिलाड़ी हुगली, पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हुए. इसमें अनुष्का कुमारी, रजनी कुमारी और आभा कुमारी तथा बालक वर्ग में विवेक कुमार शामिल हैं. उक्त जानकारी डे बोर्डिंग बालिका प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षक सह जिला वाॅलीबाॅल संघ के सचिव प्रवीण मिश्रा ने दी. इन खिलाड़ियों के चयन पर जिला खेल पदाधिकारी अविनेश कुमार त्रिपाठी, संघ के चेयरमैन जय सिंह, अध्यक्ष रंजीत पांडेय, कार्यकारी अध्यक्ष पंकज तिवारी, उपाध्यक्ष मनोहर प्रसाद, विवेक श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष नीरज कुमार, जिला खेल समन्वयक लखेश्वर मंडल व आलोक कुमार सिंह ने बधाई दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >