नावागढ़ स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के बाद मां व नवजात की मौत

नावागढ़ स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के बाद मां व नवजात की मौत

लातेहार ़ सदर प्रखंड की धनकारा पंचायत अंतर्गत बक्शा डोड़ा टोला में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की कथित लापरवाही से एक प्रसूता और उसकी नवजात बच्ची की मौत हो गयी. परिजनों का आरोप है कि समय पर उचित उपचार और रेफर करने में देरी के कारण यह दुखद घटना घटी. फिलहाल, दूसरी नवजात बच्ची का इलाज लातेहार सदर अस्पताल में जारी है. रास्ते में तोड़ा दम : परिजनों के अनुसार, संजीत सिंह की पत्नी पुनिता देवी को शनिवार सुबह प्रसव पीड़ा हुई, इसके बाद उसे नावागढ़ स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. वहां तैनात एएनएम ने प्रसव कराया, जहां पुनिता ने जुड़वा बच्चियों को जन्म दिया. प्रसव के कुछ ही देर बाद पुनिता की हालत बिगड़ने लगी. ग्रामीणों का आरोप है कि स्वास्थ्य केंद्र में समय रहते रेफर की प्रक्रिया पूरी नहीं की गयी. जब स्थिति नाजुक हो गयी, तब उन्हें सदर अस्पताल भेजा गया, लेकिन रास्ते में ही मां और एक नवजात बच्ची ने दम तोड़ दिया. जांच के लिए टीम गठित : इस हृदयविदारक घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है. प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विवेक विद्यार्थी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दिये हैं. उन्होंने बताया कि डॉ रुचिरा वर्मा, बीडीएम संध्या कुमारी और एमपीएस पप्पू कुमार की एक टीम गठित की गयी है, जो पूरे मामले की विस्तृत जांच करेगी. उन्होंने कहा कि रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर उचित कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >