फंदे से लटका मिला वृद्ध का शव

इचाक गांव निवासी तकदीर भुइयां उर्फ भूलन भुइयां (65 वर्ष) का शव पुलिस ने बुधवार की सुबह उसके घर के बाहर फंदे से लटका बरामद किया है.

हेरहंज. इचाक गांव निवासी तकदीर भुइयां उर्फ भूलन भुइयां (65 वर्ष) का शव पुलिस ने बुधवार की सुबह उसके घर के बाहर फंदे से लटका बरामद किया है. थाना प्रभारी विक्रम कुमार ने प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. तकदीर भुइयां मजदूरी करता था. उसके दो पुत्र व चार पुत्री है. पुलिस हर पहलु की जांच कर रही है.

ट्रक चेसिस के धक्के से सीढ़ी व पोल क्षतिग्रस्त

लातेहार. मेन रोड में पंजाब नेशनल बैंक के सामने ट्रक चेसिस के धक्के से अग्रवाल फैशन हाउस और अग्रवाल स्टोर नामक प्रतिष्ठान की सीढ़ी टूट गयी. इस हादसे में बिजली का एक पोल क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं एक पशु की मौत हो गयी. हादसे के बाद चालक फरार हो गया. घटना मंगलवार देर रात की बतायी जाती है. बुधवार की सुबह काफी मशक्कत के बाद चेसिस को वहां से हटाया गया.

मंदिर की दानपेटी तोड़ कर पैसों की चोरी

चंदवा. सरोज नगर स्थित श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर की दानपेटी को तोड़ कर चोरों ने पैसे चुरा लिया. घटना मंगलवार देर रात की बतायी जाती है. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मंदिर पहुंच कर छानबीन की. इस संबंध में मंदिर समिति ने थाना में आवेदन दिया है. गौरतलब हो कि इससे पूर्व भी सरोज नगर स्थित श्री राम जानकी दरबार तथा मां उग्रतारा मंदिर नगर में रखी दानपेटी को तोड़ कर पैसों की चोरी हो चुकी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >