पेड़ पर लटकता मिला युवक का शव

पेड़ पर लटकता मिला युवक का शव

महुआडांड़. थाना क्षेत्र के बहेराटोली गांव में इमली के पेड़ पर एक युवक का शव फंदे से लटका देखा गया. मृतक की पहचान देवानंद लकड़ा (21) पिता स्व सुनेश्वर लकड़ा के रूप में हुई है. ग्रामीणों ने इसकी सूचना मृतक के परिजन तथा पुलिस को दी. इसके बाद सभी घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने पेड़ से शव को उतारकर स्वास्थ्य केंद्र ले गयी़. यहां जांच के बाद चिकित्सा प्रभारी डॉ अमित खलखो ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लातेहार भेज दिया गया. मृतक के परिजनों ने बताया कि देवानंद लकड़ा मूल रूप से गारु प्रखंड के कारवाई गांव का निवासी था. माता-पिता के निधन के बाद वह महुआडांड़ पंचायत के राजडंडा गांव में अपने ननिहाल में रहता था. कुछ महीने पहले वह मजदूरी करने केरल गया था. जहां से एक माह पूर्व वापस लौटा था. बुधवार सुबह सड़क से पार हो रहे ग्रामीणों की नजर लटकते शव पर पड़ी. घटना की खबर फैलते ही ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी. घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इस संबंध में थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि प्रथमदृष्टा आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >