तंगवा घाटी में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर लातेहार डीसी ने लोहरदगा डीसी को लिखा पत्र

चंदवा-लोहरदगा मार्ग पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए लातेहार डीसी ने लोहरदगा उपायुक्त को पत्र लिखकर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की है।

सुमित कुमार की रिपोर्ट लातेहार. चंदवा- चांपी-लोहरदगा मार्ग पर चंदवा थाना अंतर्गत डेढ़ तंगवा घाटी में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर लातेहार डीसी संदीप कुमार ने लोहरदगा उपायुक्त को पत्र लिखकर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की गयी है.

तत्काल ठोस कदम उठाने का आग्रह

जनहित और सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन से तत्काल ठोस कदम उठाने का आग्रह किया गया है. ताकि लगातार हो रही दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके और आम लोगों की जान सुरक्षित रह सके.

ये भी पढ़ें: पलामू टाइगर रिजर्व के पुराने गौरव को लौटाने की पहल, ‘वन प्रहरी दीदियों’ के साथ फील्ड डायरेक्टर की रणनीतिक बैठक

तीखा मोड़ के कारण बड़े वाहन खो देते हैं नियंत्रण

ज्ञात हो कि इस पथ में उक्त स्थान पर अचानक तीखा मोड़ एवं तीव्र ढलान है. जिसके कारण लोहरदगा की ओर से आने वाले माल वाहक एवं बड़े वाहन अपना नियंत्रण खो देते है. जिसके कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती है. इस पथ पर बड़े वाहन की एंट्री बंद होने के बाद निश्चित ही दुर्घटनाओं का दौर थमेगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >