लातेहार में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी पूरी, DC-SP ने किया परेड और झंडोतोलन का अंतिम पूर्वाभ्यास

लातेहार में 15 अगस्त की तैयारियों का डीसी और एसपी ने लिया जायजा। जिला खेल स्टेडियम में झंडोतोलन और परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास संपन्न हुआ।

लातेहार: 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह जिला खेल स्टेडियम लातेहार में पूर्ण गरिमा और उत्साह के साथ आयोजित किया जायेगा. इसी क्रम में गुरूवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी संदीप कुमार एवं पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने संयुक्त रूप से स्वतंत्रता दिवस के मौके पर होने वाले झंडोतोलन-राष्ट्रगान एवं परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास किया.

इस दौरान सार्जेंट मेजर व सार्जेंट द्वारा पूर्वाभ्यास करने वाले प्रतिभागियों का नियमानुसार नेतृत्व किया गया. इस दौरान सभी का उत्साहवर्धन किया गया. पूर्वाभ्यास के दौरान उपायुक्त ने मुख्य समारोह स्थल के मैदान को सुसज्जित करने , सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, पेयजल की व्यवस्था, अग्निशमन एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था, विधि व्यवस्था संधारण एवं अन्य बिंदुओं के बारे में जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिया है.

DC ने कहा कि सभी देशभक्ति से ओत-प्रोत हों शांतिपूर्ण ढंग से इस राष्ट्रीय पर्व को मनाएं. विधि व्यवस्था बनाए रखने में जिला प्रशासन का सहयोग करें. पुलिस अधीक्षक ने परेड समेत अन्य तैयारियों को लेकर सभी प्लाटून को कई निर्देश दिया है. विदित हो कि 15 अगस्त को प्रात: 09.05 बजे जिला खेल स्टेडियम में झंडोतोलन किया जायेगा.

मौके पर उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, जिला शिक्षा पदाधिकारी गौतम कुमार साहू, जिला खेल पदाधिकारी अभिनेष कुमार त्रिपाठी समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >