लातेहार: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी संदीप कुमार की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय कक्ष में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण का आयोजन किया गया. जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से आये लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा. जन शिकायत निवारण के दौरान उपायुक्त ने वहां उपस्थित सभी लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएं सुनीं एवं आश्वासन दिया कि उनकी सभी शिकायतों की जल्द से जल्द जांच कराते हुए समाधान किया जायेगा.
जन शिकायत निवारण में विभिन्न आवेदन आये. जन शिकायत में सभी शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनने के बाद उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को कड़े शब्दों में निर्देशित किया कि सभी आवेदनों का भौतिक सत्यापन करते हुए समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करें.
उपायुक्त के निर्देश पर आमजनों की समस्याओं के समाधान और शिकायतों के निष्पादन हेतु जिला, अनुमंडल व प्रखंड स्तर के सभी पदाधिकारियों के कार्यालय में प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को जन शिकायत निवारण का आयोजन किया जाता है.
