लातेहार में कलस्टर लेबल खेल प्रतियोगिता आयोजित, DAV के खिलाड़यों ने किया शानदार प्रदर्शन

डीएवी पब्लिक स्कूल लातेहार के विद्यार्थियों ने कलस्टर लेबल खेल प्रतियोगिता में 18 पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। जानें पूरी खबर यहाँ।

लातेहार: डीएवी पब्लिक स्कूल, लातेहार के विद्यार्थियों ने डीएवी कलस्टर लेबल खेल प्रतियोगिता मे बेहतर प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया. विद्यालय ने कुल 18 व्यक्तिगत पदक तथा 1 टीम चैंपियनशिप खिताब अपने नाम किया है. प्रतियोगिता में विद्यालय के विद्यार्थियों ने 6 स्वर्ण, 7 रजत एवं 5 कांस्य पदक जीतकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया.

वहीं कबड्डी टीम ने डीएवी हेहल रांची को हराकर स्वर्ण पदक जीतकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया. जबकि बैडमिंटन टीम ने रजत पदक जीतकर उपविजेता का स्थान हासिल किया. स्वर्ण पदक विजेताओं में तान्या कुमारी (जैवलिन थ्रो एवं डिस्कस थ्रो), वैष्णवी (डिस्कस थ्रो), आयुष यादव (डिस्कस थ्रो), अभिनव आनंद (जैवलिन थ्रो) तथा ज्योत्सना (हाई जंप) शामिल है.

विद्यालय के प्राचार्य घनश्याम कुमार सहाय एवं अन्य शिक्षकों ने सभी विद्यार्थियों, खेल प्रशिक्षक कुणाल कुमार तथा अभिभावकों को इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी. उन्होंने बताया कि गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले सभी खिलाड़ी विद्यार्थियों को अब जोनल लेवल पर खेलने और प्रदर्शन का मौका मिलेगा.

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण ने विद्यालय को यह गौरवपूर्ण सफलता दिलाई है. विद्यालय परिवार ने सभी विजेताओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी प्रतियोगिताओं में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन की आशा व्यक्त की है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >