ट्रक चालक की हत्या मामले में पुत्री ने दर्ज करायी प्राथमिकी

एनएच-75 स्थित चंदवा थाना अंतर्गत पन्नाटांड़ नदी पुल पर शनिवार की तड़के एक चालक की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गयी थी.

प्रतिनिधि चंदवा. एनएच-75 स्थित चंदवा थाना अंतर्गत पन्नाटांड़ नदी पुल पर शनिवार की तड़के एक चालक की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गयी थी. उसकी पहचान चंद्रभूषण मौवर पिता तेजन मौवर (न्यू हाउसिंग कॉलोनी, आदित्यपुर, सरायकेला खरसांवां) के रूप में की गयी थी. इस मामले में मृतक की पुत्र जया कुमारी ने चंदवा थाना में आवेदन देकर अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कराया है. जया के आवेदन के आधार पर चंदवा थाना में कांड संख्या 122/25 के तहत मामला दर्ज अग्रतर कार्रवाई में पुलिस जुट गयी है. इस मामले में जानकारी मिली है कि मृत चालक चंद्रभूषण मौवर ही उस ट्रक का मालिक भी था. खुद ही ट्रक चलाकर मेदिनीनगर की ओर जा रहा था. ट्रक में सरिया लोड है. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है. इस घटना के बाद एनएच पर पुलिस गश्ती को लेकर भी सवाल उठने लगे है. अगर अपराधियों ने लूट की मंशा से उसकी हत्या की है, तो अपराधी ट्रक लेकर क्यों नहीं भागे. क्या अपराधी उसका दूर से पीछा कर रहे थे. मृतक ने अपराधियों को पहचान लिया था. ऐसे कई सवाल अब भी भविष्य के गर्त में है. परिजनों समेत चंदवावासियों की नजर पुलिसिया जांच पर टिकी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash nath

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >