रमजान के पहले जुमे में मस्जिद में नमाज के लिए उमड़ी भीड़

प्रखंड के जामा मस्जिद, गौशिया मस्जिद, मदीना मस्जिद और आसपास के गांव लुरगुमी, पहाड़कापु आदि इलाके में रमजान उल मुबारक के पहले जुमे की नमाज बड़ी अकीदत के साथ अदा की गयी.

महुआडांड़. प्रखंड के जामा मस्जिद, गौशिया मस्जिद, मदीना मस्जिद और आसपास के गांव लुरगुमी, पहाड़कापु आदि इलाके में रमजान उल मुबारक के पहले जुमे की नमाज बड़ी अकीदत के साथ अदा की गयी. सभी मस्जिदों में काफी संख्या में रोजेदारों ने जुमे की नमाज अदा की. जुमे की नमाज के बाद रोजेदारों ने अपनी दुआ में देश, प्रदेश की खुशहाली तथा अमन चैन व शांति के साथ ही कौम की तरक्की की भी दुआ मांगी. जामा मस्जिद में जुमे की नमाज से पहले अपने तकरीर में मौलाना रेयाज ने कहा कि यह पूरा महीना खुदा की इबादत का महीना है. रमजान का महीना बहुत ही पवित्र और खुदा की रहमतों व बरकतों का नाजिल होने वाला महीना है. उन्होंने कहा कि रोजा पहली इबादत तथा दूसरी इबादत तरावीह का पढ़ना है. इस महीने के पहले दस दिन रहमतों के हैं, जिसमें अल्लाह अपने बंदों पर रहमतों की बारिश करता है. इस पाक महीने में खुदा अपने फजलों करम से नेकियों में सत्तर गुना की बढ़ोतरी कर देता है, यानी आप एक नेकी करोगे तो अल्लाह आपको उस एक नेकी का सवाब सत्तर नेकी के बराबर अता फरमायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash nath

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >