कक्षाएं हुई सामान्य, पर प्रचंड गर्मी से बच्चे बेहाल

गर्मी की छुट्टी के बाद करीब-करीब सभी सरकारी और गैर-सरकारी स्कूल खुल चुके हैं. कक्षाएं सामान्य रूप से चल रही है.

चंदवा़ गर्मी की छुट्टी के बाद करीब-करीब सभी सरकारी और गैर-सरकारी स्कूल खुल चुके हैं. कक्षाएं सामान्य रूप से चल रही है. लेकिन सूरज की तपीश कम नहीं हुई है. शरीर जला देनेवाली गर्मी के बीच बच्चे स्कूल आने को मजबूर हैं. भले ही विद्यालय खुल गये हैं, पर पड़ रही भीषण गर्मी से बच्चे परेशान हैं. प्रखंड का तापमान करीब 40 डिग्री के आसपास है. ऐसे में बच्चों का स्कूल आना और जाना अभिभावकों को भी साल रहा है. दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है. चार-पांच बजे के बाद ही बाजार सामान्य हो पा रहा है. सभी विद्यालय की छुट्टी 11 से 11.30 के बीच हो रही है. इस वक्त प्रचंड गर्मी पड़ती है. ऐसे में छोटे-छोटे बच्चे चिलचिलाती धूप में परेशान होकर घर जा रहे हैं. मौसम विभाग ���ी भी मानें तो 20 जून के पहले माॅनसून का आगमन नहीं दिख रहा है. ऐसे में चिलचिलाती धूप व गर्मी आने वाले सप्ताह में भी सतायेगी. कई विद्यार्थी तीन-चार किमी दूर से पैदल स्कूल आ रहे हैं. अभिभावकों ने सरकार से चिलचिलाती धूप को देखते हुए आगामी सप्ताह सभी सरकारी-गैर-सरकारी जूनियर व मध्य विद्यालय बंद करने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >