दुकानो के ट्रेड लाइसेंस की हुई जांच

नगर पंचायत के अंतर्गत करकट व बाइपास मोड़ के आसपास की दुकानों के ट्रेड लाइसेंस की जांच की गयी.

लातेहार. नगर पंचायत के अंतर्गत करकट व बाइपास मोड़ के आसपास की दुकानों के ट्रेड लाइसेंस की जांच की गयी. इस दौरान 15 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया. चेकिंग अभियान में श्री लक्ष्मी नारायण मोबाइल दुकान, मां वैष्णवी देवी डिजिटल केंद्र, प्रेमचंद वर्कशॉप, कोलकाता सेलून आदि व्यवसायिक प्रतिष्ठान के ट्रेड लाइसेंस की जांच की गयी. अभियान में नगर प्रबंधक राज कुमार वर्मा, सहायक अभियंता कुमार रवि, कनीय अभियंता धीरेंद्र कुमार, स्पैरो टीम लीडर आदित्य कुमार व टीसी बिरसा उरांव शामिल थे. नगर प्रबंधक ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा. उन्होेंने शहर के सभी प्रतिष्ठान संचालकों से अपनी दुकान का ट्रेड लाइसेंस बनाने की अपील की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >