बरवाडीह को मिली केंद्रीय विद्यालय की सौगात, 2027-28 से कक्षा 1 से 6 तक शुरू होगा नामांकन

झारखंड के बरवाडीह में केंद्रीय विद्यालय खुलने का रास्ता साफ हो गया है. सत्र 2027-28 से कक्षा एक से छह तक के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू की जाएगी.

बरवाडीह से संजय कुमार की रिपोर्ट

बरवाडीह(लातेहार). बरवाडीह वासियों का केंद्रीय विद्यालय का एक दशक पुराना सपना पूरा हुआ है. उन्हें यह बड़ी सौगात मिली है. केंद्रीय विद्यालय संगठन, नई दिल्ली ने देश में तीन नए केंद्रीय विद्यालय खोलने की मंजूरी दे दी है.

इनमें जम्मू-कश्मीर के दो विद्यालयों के साथ झारखंड का बरवाडीह केंद्रीय विद्यालय भी शामिल है. केंद्रीय विद्यालय संगठन की घोषणा के अनुसार आगामी शैक्षणिक सत्र 2027-28 से बरवाडीह केंद्रीय विद्यालय में नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी.

कक्षा 1 से 6 तक के बच्चों का होगा नामांकन

प्रारंभिक चरण में कक्षा एक से छह तक के बच्चों का नामांकन लिया जाएगा. विद्यालय का अस्थायी संचालन बंद पड़े रेलवे के एटीपी स्कूल भवन में किए जाने की जानकारी दी गयी है.

ये भी पढ़ें: जर्जर झोपड़ी में गुजर रही जिंदगी, 10 साल से पक्के मकान की आस में कसियाडीह-बूढ़ीगाडा के SC गरीब परिवार

2015-16 से चल रही थी केंद्रीय विद्यालय खोलने की प्रक्रिया

प्रखंड में केंद्रीय विद्यालय खोलने की प्रक्रिया वर्ष 2015-16 से चल रही थी. रेलवे की ओर से प्रस्ताव भेजे जाने के बाद स्थानीय संगठनों और रेल यूनियन ने लगातार विभिन्न मंचों पर इस मांग को उठाया. तत्कालीन सांसद सुनील कुमार सिंह ने भी इस मामले को लोकसभा के पटल पर उठाकर केंद्र सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया था.

रेलवे की जमीन हो चुकी है रजिस्ट्री

केंद्रीय विद्यालय खोलने के लिए रेलवे की जमीन भी रजिस्ट्री हो चुकी है. इस उपलब्धि पर स्थानीय नेताओं, यूनियन प्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने प्रधानमंत्री, केंद्रीय विद्यालय संगठन तथा रेलवे के अधिकारियों के प्रति आभार जताया है.

ये भी पढ़ें: लातेहार में सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों ने यातायात नियमों के प्रति किया सचेत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >