खेल में भी करियर बनाया जा सकता है : जिप सदस्य

खेल में भी करियर बनाया जा सकता है : जिप सदस्य

लातेहार ़ जिला खेल स्टेडियम में दो दिवसीय 64वीं सुब्रतो ट्राॅफी फुटबॉल प्रतियाेगिता का समापन हुआ. जिला परिषद सदस्य विनोद उरांव ने कहा की खेलों में भी करियर बनाने की अपार संभावना है. उन्होने कहा कि पहले माना जाता था कि खेलोगे कूदोगे तो होगे खराब लेकिन अब ऐसा नहीं है. खेल न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है इसमें करियर बनाने के भी कई रास्ते हैं. उन्होंने आगे कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है. खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करके खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना सकते हैं और शोहरत व दौलत दोनों कमा सकते हैं. प्रतियोगिता के दूसरे दिन अंडर-17 बालिका वर्ग में बारियातू और हेरहंज प्रखंड के बीच मैच खेला गया. जिसमें हेरहंज प्रखंड विजयी रही. जबकि अंडर-15 बालक वर्ग में महुआडांड़ और चंदवा के बीच मैच खेला गया. जिसमें चंदवा की टीम विजयी रही और खिताब पर कब्जा जमाया. विजयी टीम प्रमंडलीय स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने पलामू जायेगी. जिप सदस्य विनोद उरांव ने दोनों वर्गों के विजेता व उप विजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किया. मौके पर एपीओ रोहित कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे. मंच का संचालन शारीरिक शिक्षक उदय कुमार ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >