देवर ने ही हथौड़ी से मारकर भाभी को किया था घायल, भेजा गया जेल

देवर ने ही हथौड़ी से मारकर भाभी को किया था घायल, भेजा गया जेल

चंदवा़ थाना क्षेत्र अंतर्गत लाधुप पंचायत के पीरदाग गांव में शुक्रवार की दोपहर एक महिला को सिर पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था. घायल शम्मा परवीन पति इमरान खान फिलहाल रांची स्थित एक निजी अस्पताल में जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रही है. उक्त मामले में पुलिस ने चंदवा थाना कांड संख्या 242/25 दर्ज कर सघन जांच कर रही थी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. घायल महिला का देवर ही मुख्य अभियुक्त निकला. उसकी पहचान हमजा खान (उम्र करीब 19 वर्ष, पिता स्व अहमद खान) के रूप में की गयी है. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. उसने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की दोपहर किसी बात को लेकर देवर-भाभी के बीच विवाद हो गया था. इसके बाद हमजा खान ने वहीं रखे हथौड़ी से शम्मा परवीन के सिर पर लगातार वार कर दिया. इस हमले में शम्मा परवीन गंभीर रूप से घायल हो गयी थी. घटना के बाद परिजनों ने घायल को सीएचसी कुड़ू पहुंचाया था. यहां से उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया था. पुलिस ने आरोपी हमजा खान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >