जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, रांची से बुलाये गये बाहुबलियों समेत छह गिरफ्तार

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, रांची से बुलाये गये बाहुबलियों समेत छह गिरफ्तार

मनिका़ मनिका थाना क्षेत्र अंतर्गत थाना परिसर से महज एक किलोमीटर की दूरी पर जमीन विवाद को लेकर दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. बाहरी लोगों के साथ कब्जे का प्रयास : प्राप्त जानकारी के अनुसार, खाता संख्या 28 एवं प्लॉट संख्या 2381 से जुड़ी विवादित भूमि पर अभिमन्यु यादव द्वारा कथित तौर पर जबरन कब्जे का प्रयास किया जा रहा था. आरोप है कि अभिमन्यु यादव ने रांची से बाहरी व्यक्तियों को बुलाकर भूमि पर कब्जा शुरू किया. जब जमीन के दावेदार कामाख्या प्रसाद और उनके परिजनों ने इसका विरोध किया, तो उन पर जानलेवा हमला कर दिया गया. इस मारपीट में कामाख्या प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गये. पुलिस की त्वरित कार्रवाई और गिरफ्तारियां : घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने मौके से मुख्य आरोपी अभिमन्यु यादव समेत रांची के पांच अन्य युवकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपिी : अभिमन्यु यादव (पिता सूर्यदेव यादव, पूर्णीपल्हेया), निखिल यादव (पिता नंदकिशोर यादव, हेहल, रांची), अंकित यादव (पिता उपेंद्र यादव, पिस्का मोड़, रांची), शिवम तिवारी (पिता शैलेश तिवारी, रातू, रांची), अमित कुमार (पिता अजय साव, रातू, रांची), सौरभ सिंह (पिता अरुण सिंह, रातू, रांची) शामिल है़ं फरार आरोपियों की तलाश जारी : थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास ने स्पष्ट किया कि मामले में संलिप्त अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. उन्होंने कड़ा संदेश देते हुए कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने और कानून को हाथ में लेने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा. पूरे मामले की निष्पक्ष जांच जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >