बिहार में एनडीए की जीत पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न

बिहार में एनडीए की जीत पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न

लातेहार ़ बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत मिलने की खुशी में जिला मुख्यालय के भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया. भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज सिंह के नेतृत्व में स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों ने सार्वजनिक रूप से मिठाइयां बांटी और जीत का स्वागत पटाखों व फूलझड़ी के साथ किया. यह हर्षोल्लास ग्रामीण समेत शहरी इलाकों में देखने को मिला. भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि जनता ने विकास के एजेंडे को स्वीकार किया है और एनडीए के पक्ष में अपना समर्थन जताया है. पंकज सिंह ने कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन के संगठित प्रयासों का नतीजा है. उन्होंने आगामी चुनौतियों के लिए तैयार रहने का संदेश दिया. प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजधानी प्रसाद यादव ने कहा कि अब सेवा-कार्य को और तेज किया जायेगा. जिन राज्यों में आगामी विधानसभा चुनाव है, वहां भी एनडीए प्रचंड जीत हासिल करेगी. कार्यक्रम शाम तक जारी रहा और शहर-कस्बों के चौराहों व मोहल्लों में भाजपा समर्थकों ने एक-दूसरे को बधाई दी. मौके पर जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार दुबे, महामंत्री अमलेश सिंह व बंशी यादव, रामदेव सिंह, अनिल सिंह, राजीव रंजन पांडेय, पवन कुमार, रघुवीर यादव, गौरव दास, राकेश प्रसाद, सोनू सिंह, विवेक चंद्रवंशी, रानी देवी, रमेश प्रसाद, संतोष पांडेय आनंद सिंह व अनूप पांडेय समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >