लातेहार. भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में सोमवार को जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह की अध्यक्षता में अटल शताब्दी समारोह सह हाेली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गयी. मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता श्याम नारायण दुबे ने कहा कि झारखंड राज्य भारतीय जनता पार्टी और स्व अटल बिहारी वाजपेयी की देन है. स्व वाजपेयी ने कभी भी विचारधारा के साथ समझौता नहीं किया. श्री दुबे ने कहा कि कार्यकर्ता लग्न के साथ पार्टी के लिए काम करें. कार्यक्रम को प्रदेश कार्यसमिति राजधानी प्रसाद यादव, जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, सरयू प्रसाद सिंह, सीतामनी तिर्की व कल्याणी पांडेय ने भी संबोधित किया. संचालन जिला महामंत्री अमलेश सिंह ने किया. कार्यक्रम के बाद होली मिलन समारोह में सभी ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी. मौके पर ईश्वरी सिंह, राजीव रंजन पांडेय, महेश सिंह, मुकेश पांडेय, मनदीप कुमार, लक्ष्मण कुशवाहा, पिंटू रजक, बबन पासवान, अर्पणा सिंह, प्रमोद प्रसाद, आनंद सिंह, विष्णु देव गुप्ता, विवेक चंद्रवंशी, अनिल सिंह, विश्वनाथ राय, रामकुमार गुप्ता, कृष्णा पासवान, राजबली भुइयां व प्रतिमा देवी समेत कई लोग उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
