लातेहार में हड़ताल पर रहें बैंक कर्मी, पुरानी पेंशन बहाली और भर्ती की मांग की

लातेहार में हड़ताल पर रहें बैंक कर्मी, पुरानी पेंशन बहाली और भर्ती की मांग की

लातेहार ़ मजदूर विरोधी श्रम संहिता वापस लेने, मजदूर वर्ग एवं युवाओं के रोजगार पर हमले को रोकने की मांग को लेकर गुरुवार को आहूत राष्ट्रव्यापी हड़ताल में जिले के बैंक कर्मियों ने भाग लिया. इस दौरान जिले के बैंक बंद रहे. बैंक कर्मी बैंक में ताला लगा कर नारेबाजी करते दिखायी दिये. ज्ञात हो कि ऑल इंडिया बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन (एआइबीइए), ऑल इंडिया बैंक आफिसर एसोसिएशन (एआइबीओए) और बैंक इंप्लाइज फेडेरेशन ऑफ इंडिया (बीइएफआइ) ने अपने सदस्यों से 12 फरवरी को होने वाले हड़ताल में भाग लेने का आग्रह किया था. इन संघों ने हड़ताल के माध्यम से बैंक, एलआइसी व जीआइसी में निजीकरण एवं विनिवेश बंद करने, आइडीबीआइ बैंक को बेचने का निर्णय वापस करने, बीमा क्षेत्र में 100 प्रतिशत एफडीआइ वृद्धि वापस लेने, सार्वजनिक क्षेत्र की सामान्य बीमा कंपनियों को एक इकाइ में विलय करने, पर्याप्त भर्तियां सुनिश्चित करने, युवाओं को स्थायी रोजगार देने, आउट सोर्सिंग एवं ठेका प्रथा बंद करने, मजदूरों का शोषण रोकने, एनपीएस को खत्म कर पुराने पेंशन व्यवस्था को बहाल करने, फिक्स्ड टर्म एम्प्लॉयमेंट योजना वापस लेने, कॉरपोरेट्स से बकाया व डूबे कर्ज की वसूली के लिए कड़े कदम उठाने एवं आम ग्राहकों के लिए बैंकों में सेवा शुल्क कम करने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >