लातेहार: बाबा गणिनाथ गोविंद की जयंती पर उमड़ा समाज, खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य सभा लातेहार ने कुलदेवता बाबा गणिनाथ गोविन्द की चतुर्थ वार्षिक जयंती श्रद्धा और उल्लास से मनाई. कार्यक्रम में खेल-कूद, जादूगर शो और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं, जिसने सभी का मन मोह लिया.

लातेहार: अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य सभा लातेहार के तत्वावधान में समाज के कुलदेवता बाबा गणिनाथ गोविंद महाराज की चतुर्थ वार्षिक जयंती शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर भवन में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी. कार्यक्रम में लातेहार समेत झारखंड के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए. कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बाबा गणिनाथ गोविंद महाराज की पूजा-अर्चना से हुई. पूजा के बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया.

बच्चों और महिलाओं के लिए हुई प्रतियोगिताएं

जयंती समारोह के दौरान बच्चों के लिए विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गयीं. वहीं महिलाओं के लिए म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता करायी गयी. जादूगर शो और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी लोगों का खूब मनोरंजन किया. आकर्षक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का मन मोह लिया. मौके पर झारखंड प्रदेश के महामंत्री नंदकिशोर प्रसाद, प्रदेश प्रवक्ता विनय कुमार बिनु, लातेहार के पुअनि रमाकांत गुप्ता समेत अतिथियों और समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बाबा गणिनाथ गोविंद के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.

ये भी पढ़ें: चंदवा : दुर्गा पूजा की तैयारी तेज, रक्सी-जमीरा दुर्गा मंडल की नई कार्यसमिति का पुनर्गठन

आपसी भाईचारा और सामाजिक समरसता मजबूत

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बाबा गणिनाथ के आदर्शों पर चलकर समाज को संगठित और सशक्त बनाया जा सकता है. इस तरह के धार्मिक और सामाजिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा और सामाजिक समरसता मजबूत होती है. साथ ही युवा पीढ़ी अपनी सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ती है. कार्यक्रम के सफल आयोजन में पूजा समिति और समाज के सभी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >